Amir Kaise Bane Hindi.। अमीर बनने के कुछ सरल तरीके


We will talk about how to be rich.What are some special rules for becoming an Amin? We will talk about it, knowing that you too can become rich.

amir-kaise-bane-hindi
                         amir-kaise-bane-hindi

आज हम बात करेंगे अमीर कैसे बनें। अमीन बनने के कुछ खास नियम क्या है। इसके बारे में बात करेंगे जिस जानकर आप भी अमीर बन सके। अगर आप अमीर (rich) बनना चाहते हैं तो आप मैं कुछ खास क्वालिटी होनी चाहिए। हम कुछ ऐसी क्वालिटी बताने जा रहे हैं जिसे अगर आप अपने जीवन में अपनाएंगे तो यह आपको अमीर (rich) बनने में काफी सहायता (helps) करेंगे।

1. ध्यान देकर खर्च करना (amir-kaise-bane-hindi)


अगर आप चाहते हैं कि अब जल्दी अमीर बने तो आपको अपने पैसे को ध्यान से खर्च करना चाहिए। जैसे-आपके पड़ोसी या आपके रिश्तेदार किसी चीज की खरीदारी करते हैं। तो उसे देखकर आप भी खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं। 

तो आपको एक बात बता दू। आपको पहले यह सोचना चाहिए कि क्या सच में उस चीज की हमारे पास जरूरत है। क्या उस चीज पर पैसा खर्च करना ठीक होगा। अगर आपको लगता है कि आपको उस चीज पर पैसा खर्च करना चाहिए और सच में आपको उस चीज की जरूरत है तभी आप उस पर अपने पैसे को खर्च करें।

2. कर्ज लेने से बचें (Amir kaise bane tips in hindi)


अगर आप कर्ज लेते हैं तो यह आपको कभी अमीर बनने नहीं देगा। क्योंकि जब आप कर्ज लेते हैं तो आपको उसके मूल धन के साथ ब्याज भी भरना होता है। मान लीजिए आप ने ₹100000 कर्ज लिया। 11% ब्याज पर तो आपको एक लाख के बाद भी ₹11000 अलग से देने होंगे। 

वह भी हर साल इसकी वजह से आप बचत नहीं कर पाओगे और ठीक से अपना खर्चा भी नहीं चला पाओगे इसलिए आपको लोन से बचना चाहिए या कर्ज लेने से बचना चाहिए। जितना हो सके अपने आप को कर्ज से दूर रखें तभी आप अमीर बन सकेंगे।

3. पैसों को इन्वेस्ट करना सीखें


दोस्तों अगर आप अपने पैसे को सेविंग अकाउंट में रखते हैं। तो आपको सिर्फ दो से तीन पर्सेंट ब्याज मिलेगा। आप अपने पैसे को इन्वेस्ट करना सीखें जिससे आपको आपके पैसे से पैसा आना शुरू हो जाए। अगर आपके पास थोड़े ज्यादा पैसे हैं तो शहर के आसपास मकान बनवाकर उसे रेंट पर दे दीजिए।

अगर आपकी छोटी सैलरी है तो आप थोड़ा थोड़ा पैसा म्यूच्यूअल फंड जैसे शेयर मार्केट जैसे प्लेटफार्म पर अपने पैसे को सही दिशा में लगा सकते हैं । इन सब प्लेटफॉर्म पर पैसे लंबे समय के लिए लगाएं।
और भी बहुत सी जगह जहां आप अपने पैसे को इन्वेस्ट कर सकते हैं।

#amir-kaise-bane-hindi

अमीर बनने के 4 नियम 

1. बड़ी सोच 

आप जितना बड़ा सोचेंगे उतना ही बड़ा बनेंगे। कामयाबी का सबसे बड़ा योगदान आपके सोच का होता है। अगर आपकी सोच ज्यादा पैसे कमाने की होगी तो आप वैसे ही निर्णय लेंगे जिससे आपको अधिक से अधिक पैसे मिल सके।

मान लीजिए अगर आपकी सोच 20000 रू की जॉब करने की है। तो आप सिर्फ उतने तक ही सोचेंगे और उतने तक ही करेंगे। अगर आपकी सोच अमीर बनने तक है। तो आप वह हर काम करेंगे जिससे आप अमीर बन सके। ना कि सिर्फ 20000 की जॉब करने के बारे में सोचेंगे। आपकी जैसी सोच होगी वैसे ही आपके काम करने के तरीके होंगे।

#amir-kaise-bane-hindi

2. आपका कौशल (skills)

सबसे पहले आपको अपने अंदर के कौशल को पहचानना होगा। यानी आप किस काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। आप जिस काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उस काम को और अच्छे तरीके से निखारने की कोशिश कीजिए।और अपने ज्ञान को बढ़ाइए।

मान लीजिए अगर आपको अमीर बनना है तो आपको किस किस तरीके से अमीर बनना है या फिर किस तरीके से अमीर बना जाता है। इसकी नॉलेज जितना हो सके उतना हासिल करिए। क्योंकि आपके पास जितना नॉलेज होगा। आप उतना ही जल्दी अमीर बनेंगे। क्योंकि आपकी सोच आपका नॉलेज आपको अमीर बनने में काफी मदद करते हैं।

3. Assets liabilites

Assets वह सारी चीजें है जो आपको पैसा बना कर देती हैं। यानी ऐसी चीज जो आपने एक बार कर दी तो वह आपको पैसा कमा कर देगी। उदाहरण के तौर पर जैसे आपने एक घर बनवा कर उसे रेंट पर दे दिया। तो वहां से हमेशा कुछ न कुछ पैसा आपके पास आता रहेगा।

Liabilites वह सारी चीजें हैं जो आपके पैसे को खर्च करती हैं। यानी वह चीजें जो आप एक बार खरीदते हैं या करते हैं। तो उस समय यह आपके बड़े अमाउंट का खर्चा करवाती हैं। और फिर उन्हें मेंटेन करने के लिए हमेशा आपको पैसा खर्च करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर महंगी कार महंगी बाइक इत्यादि।

4. आपको अपनी कमाई का 10 परसेंट सेव करना चाहिए।

अगर आप अपनी कमाई का 10 परसेंट सेव करते हैं तब यह पैसे का पेड़ लगाने के बराबर हो जाएगा। अगर यह आप हमेशा करते रहते हैं तब आपके लगे पैसे के पेड़ को पानी देने के समान होगा। जब तक आप पैसे कमाते हैं अगर अपनी कमाई का 10 परसेंट सेव करके रखेंगे।

 तब यह एक बहुत बड़ा अमाउंट मैं पैसा आपके पास सेव होगा। जब आप पैसा नहीं कमाएंगे या आप की बुरी परिस्थिति आएगी तब यह पैसा आपके बहुत काम आने वाला है। इसलिए अपनी कमाई का 10 परसेंट हमेशा सेव करके रखते चलिए। जिससे आपको भविष्य में पैसे की कमी महसूस नहीं होगी।

#amir-kaise-bane-hindi
 

                Disclaimer


Indiagayan :- ऊपर दी गई जानकारी में हम किसी भी कंपनियां प्रोडक्ट को प्रमोट नहीं करते हैं। ऊपर दी गई सलाह सिर्फ जानकारी के लिए है।
इसका उपयोग आप अपने हिसाब से कर सकते हैं।अगर ऊपर दी गई सलाह से आपको किसी भी तरीके की हानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ